दिनांक 30 जनवरी 2026,
धमदाहा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवनों में जनसुनवाई कार्यों का अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा द्वारा किया गया औचक निरीक्षण।
निर्धारित कार्य दिवस को अपने-अपने कार्यालय में ससमय उपस्थित रहने तथा प्राप्त जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश।

सात निश्चय 03 के तहत सबका सम्मान जीवन आसान के तहत धमदाहा प्रखंड के विभिन्न पंचायत सरकार भवनों में जनसुनवाई कार्य का श्री अनुपम, एसडीओ धमदाहा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय 03 के तहत सबका सम्मान जीवन आसान अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन में परिलक्षित समस्याओं को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के लिए आम जनों को सरकारी कार्यालय से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े इसके लिए बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के लिए कार्य दिवस तय किया गया है।

इसी क्रम में श्री अनुपम, अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा द्वारा शुक्रवार को धमदाहा प्रखंड के विभिन्न पंचायत सरकार भावनाओं में जनता की समस्याओं के सुनवाई कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सरकार के द्वारा तय किए गए कार्य दिवस सोमवार और शुक्रवार को निश्चित रूप से अपने-अपने कार्यालय में ससमय उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

