दिनांक -28 जनवरी 2026,
कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण इंटर परीक्षा संचालन को लेकर श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार पूर्णिया में बैठक आहूत की गई।
शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित:—–डीएम।
प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात 9 बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की होगी अनुमति।

द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात 1.30 बजे अपराह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की होगी अनुमति।
परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के अंदर भी होगी कड़ी निगरानी
अनुभवी एवं वरीय अधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में की गई है प्रतिनियुक्ति।
परीक्षा केंद्र के आस-पास की फोटो स्टेट, चाय-पान , किताब आदि की दुकान परीक्षा अवधि में पूर्ण रूप से रहेंगे बंद।
परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज की परिधि में धारा 144 के तहत लागू रहेगी निषेधाज्ञा।

सोशल मीडिया पर भी जिला साइबर सेल चौबीस घंटे निगरानी रखेगी और सोशल मीडिया पर भ्रामक,गलत एवं अफवाह जनक खबर पोस्ट करने वाले को चिन्हित कर कड़ी करवाई कि जाएगी।
किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गजट आदि पाया जाता है,तो संबंधित वीक्षक पर भी तय की जाएगी जवाबदेही।
शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के अयोजन तथा इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण करने को लेकर जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिनियुक्ति सभी स्टेटिक दंडाधिकारी,गश्ती दंडाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त संबंधित वरीय पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा दिनांक 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक निर्धारित है।
यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम पाली 9.30 पूर्वाह्न से 12.45 अपराह्न तक और द्वितीय पाली 02 बजे अपराह्न से 5.15 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी।
प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात 9 बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की होगी अनुमति।
द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व अर्थात 1.30 बजे अपराह्न तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति होगी।
उपरोक्त निर्धारित अवधि के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। जिसमें कुल-29841 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया है कि कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।
परीक्षा केंद्र के आस-पास की फोटोस्टेट, चाय-पान, किताब आदि की दुकान परीक्षा अवधि में के पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के अंदर भी कड़ी निगरानी होनी सुनिश्चित करेंगे।
किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गजट पाया जाता है तो संबंधित वीक्षक पर भी जबाबदेही तय की जाएगी।

ऐसे में परीक्षा के दौरान दी गई भूमिका को देखते हुए
सभी संबंधित अधिकारियों को सक्रिय एवं गंभीरता से परीक्षा संपन्न करने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी ससमय अपने निर्धारित स्थाल पर पहुँचकर जिला नियंत्रण कक्ष को सुचित करेंगे। जिसका दुर्भाष संख्या:-06454-243000,242310/241555 है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी ।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश से पूर्व बॉडी फ्रिस्किंग सुनिश्चित करेंगे।ताकि परीक्षा को कदाचारमुक्त आयोजित किया जा सके।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है और परीक्षा भवन के सामने और पीछे के परिसर का विडियो रिकॉर्डिंग भी करवाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मोबाइल सहित कदाचार में किसी भी प्रकार से सहयोग करने वाले सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी जिला साइबर सेल चौबीस घंटे निगरानी रखेगी और सोशल मीडिया पर भ्रामक,गलत एवं अफवाह जनक खबर पोस्ट करने वाले को चिन्हित कर कड़ी करवाई कि जाएगी।
उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार, अपर समाहर्ता श्री रवि शंकर उरांव, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिया सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

