सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के सन्दर्भ में बुधवार को परिवहन कार्यालय पूर्णिया द्वारा समाहरणालय परिसर में सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

दिनांक:-28/01/2026,

सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के सन्दर्भ में बुधवार को परिवहन कार्यालय पूर्णिया द्वारा समाहरणालय परिसर में सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया। मौके पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा शिवीर में मौजूद दवाई तथा संसाधनों का अवलोकन भी किया गया।

इस शिविर में चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र की जांच अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किया गया। जांचोपरांत संबंधित चालकों को कई आवश्यक दवा भी सुलभ कराया गया। मौके पर अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य एवं नेत्र को लेकर चालकों को गुणवत्तापूर्ण परामर्श भी प्रदान किया गया।

समाचार लिखे जाने तक लगभग 275 व्यक्तियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच किया जा चुका है।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओमी शंकर तथा परिवहन कार्यालय के कर्मी एवं संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!