दिनांक:-28 जनवरी 2026,
पूर्णिया के प्रेक्षागृह में बुधवार को प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी -सह-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता 29 जनवरी 2026 तक संचालित रहेगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार की माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह तथा सदर विधायक विजय कुमार खेमका और जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों से आए किसानों के द्वारा पुष्प, सब्जी और कृषि उत्पादन की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

जिसमें कई आकर्षक फुल, सब्जियां, मखाना, मशरूम की प्रदर्शनी लगाई गई । इस मौके पर उत्कृष्ट उत्पादन के लिए प्रमंडल के करीब डेढ़ सौ किसानों को माननीय मंत्री महोदय एवं जिला अधिकारी महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया।

माननीय मंत्री लेसी सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि बिहार सरकार किसानों के लिए काफी काम कर रही है । किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी में प्रमंडल के कई किसान अपने-अपने उत्पाद लेकर आए हैं । इसके अलावा कई तरह की पुष्प का भी प्रदर्शनी किया गया है। अच्छा काम करने वाले किसानों को आज पुरस्कृत भी किया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि किसानों को सरकारी योजना का उचित लाभ मिले इसके लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से दृढ़ संकल्पित है। किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आमदनी में निरंतर बढ़ोतरी कर सकते हैं।

