दिनांक :-27 जनवरी 2026,
पूर्णियों जिला अन्तर्गत निबंधित दवा व्यवसायियों के साथ केमिस्ट भवन लाईन बाजार में राज्य-कर अपर आयुक्त (प्रभारी), पूर्णियाँ अंचल 1, पूर्णियों की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद कार्यक्रम में व्यवसायियों की ओर से अपनी समस्याएँ बताई गयी जिनका त्त्वरित समाधान किया गया।
विभाग की और से राज्य कर अपर आयुक्त (प्रभारी), श्री देवानन्द शर्मा द्वारा व्यवसायियों से पेशा-कर का भुगतान तथा ससमय मासिक विवरणी GSTR-3B दाखिल करते हुये कर का सही ढंग से भुगतान करने का निदेश दिया गया।

उनके द्वारा बताया गया कि विभाग की नजर उन व्यवसायियों पर है, जो सही ढंग से कर का भुगतान नहीं करते हैं।
व्यवसायी को ससमय विवरणी दाखिला, पेशा-कर का भुगतान, क्यूआरएमपी व्यवसायियों को प्रतिमाह कर का भुगतान, पूर्व के बकाया राशि के भुगतान आदि से संबंधित विस्तृत चर्चा की गयी। श्री कुशेश्वर राउत, राज्य-कर उपायुक्त द्वारा व्यवसायियों को संबोधित किया गया तथा केन्द्रीय / बिहार माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गयी। संवाद कार्यक्रम में पूर्णियों ड्रग्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक आचार्या एवं सचिव श्री लाल मोहन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में दवा व्यवसायीगण उपस्थित हुए।

