
दिनांक :-27 जनवरी 2026,
राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के दृष्टिगत मंगलवार को श्रीमती ममता कुमारी सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन महानन्दा सभागार पूर्णिया में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सदस्य एवं जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इसके पूर्व माननीय सदस्य महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय तथा पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर सर्दा सुमन पुष्प अर्पित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान पूर्णिया जिले के विभिन्न सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपनी-अपनी समस्याओं से माननीय सदस्य महोदया को अवगत कराया गया। मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश माननीय सदस्य महोदया द्वारा दिया गया।

