मद्यनिषेध थाना धमदाहा में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

मद्यनिषेध थाना धमदाहा में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

धमदाहा/पूर्णियां, 26 जनवरी 2026

पूर्णिया जिले के धमदाहा मद्यनिषेध थानाध्यक्ष राज कुमार के तत्वावधान में आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11.30 बजे मद्यनिषेध थाना धमदाहा, पूर्णिया में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर धमदाहा मद्यनिषेध थानाध्यक्ष राज कुमार ने ध्वजारोहण किया।

पूर्णिया जिले के धमदाहा मद्यनिषेध थानाध्यक्ष राज कुमार के तत्वावधान में आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11.30 बजे मद्यनिषेध थाना धमदाहा, पूर्णिया में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर धमदाहा मद्यनिषेध थानाध्यक्ष राज कुमार ने ध्वजारोहण किया। मद्यनिषेध के सभी कर्मियों एवं मद्यनिषेध के सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को विधिवत सलामी दी।

धमदाहा मद्यनिषेध थानाध्यक्ष राज कुमार ने ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी मद्यनिषेध सिपाहियों, पदाधिकारियों और सभी मद्यनिषेध कर्मियों को संबोधित किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र ध्वज की सलामी दी गई।

अपने संबोधन में मद्यनिषेध थानाध्यक्ष ने सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संपूर्ण गणराज्य बना। बाबा साहेब अंबेडकर का दिया संविधान, भारत की आत्मा है। हर कीमत पर इसकी रक्षा करने को प्रतिबद्ध है।

मद्यनिषेध थाना धमदाहा के अवर निरीक्षक श्रीमति रितु कुमारी ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने सभी मद्यनिषेध कर्मियों और मद्यनिषेध में कार्यरत पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे बिहार में शराबबंदी को और मजबूत तरीके से आम जनता को जागरूक करें साथ ही कराई से मद्यनिषेध के नियमों को पालन करें । मद्यनिषेध विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा बिहार में शराबबंदी नियम को पालन करने हेतु लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम प्रण करें कि नशा को जड़ से उखाड़ फेंकना है। बिहार की जनता को समझना होगा कि नशामुक्ति उनके हितों की रक्षा कर सकती है।

इस अवसर पर मद्यनिषेध थाना धमदाहा उपस्थित मद्यनिषे थाना सदर पूर्णिया थानाध्यक्ष सोमेश्वर त्रिपाठी, मद्यनिषेध अवर निरीक्षक सोनू कुमार,

मद्यनिषेध अवर निरीक्षक शाम्भवी, मद्यनिषेध सहायक अवर निरीक्षक रंजन कुमार,मद्यनिषेध सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार सुमन,मद्यनिषेध सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता,मद्यनिषेध सिपाही ब्रजकिशोर कुमार,मद्यनिषेध सिपाही ज्योति कुमारी,मद्यनिषेध सिपाही लवली कुमारी,मद्यनिषेध सिपाही राधा कुमारी, अमित कुमार झा, छोटू कुमार, अभिषेक कुमार , मोहन कुमार, आमोद कुमार,रितेश कुमार सिंह,बिपिन कुमार, हरिनंदन कुमार,
एवं अन्य मद्यनिषेध पदाधिकारियों तथा मद्यनिषेध सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को विधिवत सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!