प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

भाजपा आरएसएस संविधान विरोधी, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों ने बढ़ाया देश में नफरत: राजेश राम

पटना, 26 जनवरी 2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सेवादल के स्वयंसेवक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को विधिवत सलामी दी।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र ध्वज की सलामी दी गई।

अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संपूर्ण गणराज्य बना। बाबा साहेब अंबेडकर का दिया संविधान, भारत की आत्मा है। कांग्रेस पार्टी हर कीमत पर इसकी रक्षा करने को प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देशवासियों में आपसी नफरत पनप रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और आज भी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय तथा संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि वर्तमान समय में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और मजबूत करें तथा जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से उठाएं।

उन्होंने बिहार की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं से आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम प्रण करें कि इस निरंकुश शासन को जड़ से उखाड़ फेंकना है। देश की जनता को समझना होगा कि कांग्रेस ही उनके हितों की रक्षा कर सकती है।

इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, प्रदेश काग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, सांसद मनोज राम , डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा0 संजय यादव, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अमित कुमार टुन्ना, अमिता भूषण, अजय कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, भावना झा, असितनाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, कुमार आशीष, रौशन कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह,सौरभ सिन्हा, वैद्यनाथ शर्मा, शशि रंजन, शरवत जहा फातिमा, पंकज यादव, ललन यादव, चुन्नू सिंह, सूरज यादव, गुंजन पटेल, संजय पाण्डेय, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, सुधीर शर्मा ,अनुराग चंदन, दुर्गा प्रसाद, सत्येन्द्र कुमार सिंह, कमल कमलेश, रंजीत कुमार बाल्मीकी, चन्द्रभूषण राजपूत, , रविन्द्र कुमार पासवान, शशि भूषण पंडित, मृणाल अनामय, मनोज शर्मा, साधना रजक, अरविन्द लाल रजक, राज किशोर सिंह, नीतू निषाद, हीरा सिंह वग्गा, अमन कुमार, अमन कुमार, गुरूदयाल सिंह, रीता सिंह, अखिलेश्वर सिंह, शशि कुमार सिंह,राजेन्द्र चैधरी, संजीव कर्मवीर, मंजीत आनन्द साहू, संतोष श्रीवास्तव, विनीता भगत, विमलेश तिवारी, रीता सिंह, रूमा सिंह, रामाशंकर पाण्डेय, रमाशंकर पान,प्रेमचन्द सिंह, वसीम अहमद, शशिभूषण पंडित, मधुबाला, अरूण पाठक, दौलत इमाम, सत्यजीत सिन्हा,मृत्युंजय कुमार सिंह, विशाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!