दिनांक :-22 जनवरी 2026,
रुपौली प्रखंड अंतर्गत अरजीपुर पश्चिम में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत टीबी मरीजों का वैलिडेशन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस दौरान टीबी से पीड़ित मरीजों को न केवल सत्यापित किया गया, बल्कि उन्हें उपचार, पोषण एवं नियमित दवा सेवन के प्रति जागरूक भी किया गया।
इस वैलिडेशन प्रक्रिया में STS, STLS एवं WHO कंसल्टेंट की सक्रिय उपस्थिति थे।

स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति, इलाज की प्रगति एवं आवश्यक सहयोग का आकलन किया गया।
इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी टीबी मरीजों को समय पर सही इलाज मिले और वे पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकें।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।
टीबी हारेगा, देश जीतेगा।

