दिनांक: 22/01/2026
जिला मत्स्य कार्यालय, पूर्णिया में उप निदेशक मत्स्य (DDF),कोशी रेंज सहरसा द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं अभिलेखों की जाँच की गई।

इस क्रम में जिला मत्स्य कार्यालय की समीक्षा संचिका, विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, लाभार्थी चयन प्रक्रिया, अनुदान वितरण एवं वित्तीय अभिलेखों का परीक्षण किया गया।
समीक्षा के उपरांत उप निदेशक मत्स्य द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मत्स्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान तालाब निर्माण, मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य पालन गतिविधियों तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) एवं राज्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का अवलोकन किया गया।

उप निदेशक मत्स्य द्वारा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों के अद्यतन संधारण तथा लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी पूर्णिया, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी ,मत्स्य विकास पदाधिकारी एवं विभागीय कर्मी उपस्थित थे।

