मां सरस्वती की प्रतिमा बनाने का कार्य जोरों पर , विद्यार्थियों में उत्साह

मां सरस्वती की प्रतिमा बनाने का कार्य जोरों पर है, विद्यार्थियों में उत्साह

Cmnews24.in भवानीपुर/बमबम यादव

विद्या की आराधना देवी मां सरस्वती पूजा अर्चना की तैयारियां अब जोरों पर है युवाओं छात्र-छात्राओं ने पूजा की तैयारियों में लगे हैं। सबसे ज्यादा स्कूलों के बच्चों में देखने को मिल रहे हैं। मां सरस्वती पूजा या कहिये बसंत पंचमी का त्योहार आगामी शुक्रवार 23 जनवरी को मनाया जाना है। वही भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा बनाने का काम जोर-शोर से कर रहे हैं। वही प्रखंड के श्री राम टॉकीज के निकट मूर्ति तैयार करते मूर्तिकार कैलाश भारती ने बताया कि 25 -30 वर्ष से ही मूर्तियां बनाते आ रहे है।

सरस्वती पूजा दुर्गा पूजा, लक्ष्मीपूजा,छठ पूजा इत्यादि में मूर्तियां बनाते हैं,कैलाश भारती ने कहा कि हमारे यहां से भवानीपुर प्रखंड के अलावा धमदाहा एवं बी कोठी व रुपौली,कुर्सेला एवं विभिन्न क्षेत्रों से मूर्ति खरीदने आते हैं। जहां प्रखंड के विभिन्न स्थानों के मूर्तिकारों ने मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि मां सरस्वती की पूजा अर्चना सभी शैक्षणिक संस्थानों के साथ सार्वजनिक जगहों एवं अपने घरों में भी धूमधाम से की जाती है ऐसी मान्यता है कि मां सरस्वती की पूजा अर्चना से विद्या की प्राप्ति होती है इसे लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है सभी विद्यालय व शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सरस्वती पूजा के अवसर पर शिक्षकों का कहना है कि देवी सरस्वती की पूजा करने से छात्र-छात्राओं में पढ़ाई करने की प्रवृति बढ़ती है और उनमें अच्छे संस्कार आते हैं। शिक्षक कुमार सौन्दर्य उर्फ राजू सर बताते हैं कि विद्या से ही सबकुछ होता हैं। जीवन का आधार विद्या ही हैं। विद्या से बच्चे संस्कारी बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!