पूर्व सांसद जय कृष्ण मंडल का 18वीं पुण्यतिथि बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया
भवानीपुर प्रखंड स्थित गोविंद धर्म कांटा के प्रांगण में अखिल भारतीय कुर्मी क्षेत्रीय महासभा के बैनर तले स्वर्गीय भूतपूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल का 18पुण्यतिथि बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष सह जदयू के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल जी की अध्यक्षता में मनाया गया इस कार्यक्रम के मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर ने किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुपौली के लोकप्रिय विधायक कलाधर प्रसाद मंडल उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित किया सभा को संबोधित करते हुए रुपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि जय कृष्णा मंडल एक विचारधारा थे उन्होंने आजीवन समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की लड़ाई लड़ी एक छोटे से कस्बा से निकलकर भारत के सबसे बड़े सदन के सदस्य बने जो गौरव की बात है।

वही मुकेश कुमार दिनकर ने कहा कि जय कृष्ण मंडल के आदर्शों पर चलने का काम करेंगे।एवं उन्होंने कहा कि हमलोग समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करेंगे। वही इस अवसर पर मुख्य पार्षद रुपौली निरंजन मंडल जिला महासचिव रूपेश कुमार मंडल पूर्व मुखिया नंदकिशोर मंडल , मुखिया पप्पू कुमार मंडल, मुखिया जयप्रकाश मंडल, पूर्व मुखिया विमल , जदयू के युवा जिला अध्यक्ष राजू कुमार मंडल, विकास कुमार मंडल , के नगर राजकिशोर मेहता, कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ललन कुमार राय, दिलीप कुमार मेहता, राजीव कुमार पटेल, डॉ सदानंद मंडल, विवेक कुमार, मनीष कुमार, अशोक मंडल, दीपक कुमार मंडल, सोनेलाल मंडल, ललन कुमार, बी कोठी प्रखंड अध्यक्ष माधव कुमार मंडल, पूर्व समिति रणविजय कुमार, निर्मल कुमार राय, वार्ड पार्षद अभिमन्यु, वार्ड पार्षद पिंटू कुमार, सुरेंद्र मंडल, जितेंद्र पटेल, आलोक पटेल, सभी जाति समुदाय के लोग शिरकत किया

