सिविल सर्जन पूर्णिया की अध्यक्षता में बुधवार को फाइलेरिया विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया सिविल सर्जन पूर्णिया की अध्यक्षता में बुधवार को फाइलेरिया विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस कार्यक्रम में जिला मलेरिया पदाधिकारी,जिला मलेरिया कंसल्टेंट,WHO के जोनल कोऑर्डिनेटर पिरामल स्वस्थ्य के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रोग्राम लीड
प्रोग्राम ऑफिसर सभी PHC के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
सभी BCM इसके अतिरिक्त WHO के जोनल कोऑर्डिनेटर द्वारा भाग लिया गया।

बैठक के दौरान फाइलेरिया के माइक्रोप्लान, दवा की खुराक (डोज) एवं उसकी उपयोगिता पर विशेष रूप से विस्तृत चर्चा की किया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि पूर्णिया जिले में फाइलेरिया कार्यक्रम 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा।

इसमें जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के अधिकारियों की क्या-क्या भूमिका और योगदान रहेगा, इस विषय पर भी गहन चर्चा की गई । इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया, ताकि आगामी MDA कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!