जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च अवार्ड Best District Election Award” से किए जाएंगे सम्मानित।

25/01/2026 को महामहिम राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति में दिल्ली में जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय को अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन हेतु श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी पूर्णिया को निर्वाचन से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च अवार्ड “Best District Election Award” के लिए नामित किया गया है। दिनांक 25/01/2026 को महामहिम राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति में दिल्ली में जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय को अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

