एसबीआई आरसेटी में 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक पूर्णिया के जिला अग्रणी प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ,जीविका से जिला परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मंडल एवं मैनेजर जॉब्स रोशन प्रकाश, एफएलसी बीके सिन्हा एवं आरसेटी निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज द्वारा संयुक्त से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण कर किया गया।

समापन अवसर पर दीपक कुमार सिन्हा ने सर्वप्रथम महिलाओं के आत्मविश्वास एवं काम करने की प्रतिबद्धता को देखकर खुशी जाहिर की उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को कहा कि उन्हें सबसे बड़ी खुशी की बात यह हुई कि आप लोग ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्र से यहां तक प्रशिक्षण प्राप्त करने आए यह बहुत बड़ी बात है।

क्योंकि हमारे समाज में महिलाओं को अभी भी कमतर आंका जाता है जबकि महिलाएं घर के बाहर घर और अपने परिवार सभी की जिम्मेदारी बखूबी निभाती है ।

वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुष से पीछे नहीं हैं । उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थी को महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देने की बात कहीं और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

मैनेजर जॉब्स रोशन प्रकाश ने सभी 33 महिला प्रशिक्षणार्थी को अगरबत्ती के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने को कहा, समय के साथ इस क्षेत्र में नए-नए तकनीकों का उपयोग करने को कहा और मार्केटिंग क्षेत्र में विशेष ध्यान देने पर बल दिया।
जिससे कि इस क्षेत्र में अधिक से अधिक मुनाफा हो सके।

आरसेटी निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज द्वारा आरसेटी में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं प्रशिक्षणार्थियों से अपने समाज के बेरोजगार युवक/युवतियों को भी आरसेटी भेजने का आग्रह किया गया ।

जिससे कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिले तथा दूसरों के लिए भी रोजगार सृजन करे l

इस कार्यक्रम के दौरान आरसेटी के संकाय माधव चन्द एवं रजनीकांत,कार्यालय सहायक पप्पू कुमार तथा दीपक कुमार सिंह और आदेशपाल ऋषभ कुमार इत्यादि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!