दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई,02 अभियुक्त गिरफ्तार, एक कार और दो मोटरसाइकिल जब्त; कुल 166.080 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद

02 अभियुक्त गिरफ्तार, एक कार और दो मोटरसाइकिल जब्त; कुल 166.080 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद

दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में शराब बरामद

दिनांक 16/08/2026,

दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग की सघन जांच में 03 अलग-अलग हुईं कार्रवाइ

02 अभियुक्त गिरफ्तार, एक कार एवं दो मोटरसाइकिल जब्त, बड़ी मात्रा में विदेशी शराब हुआ बरामद

समाहर्ता सह जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के क्रम में पूर्णिया जिला मद्यनिषेध विभाग द्वारा समेकित जांच चौकी, दालकोला चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच के दौरान अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई।
जांच अभियान के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है


01:-दालकोला चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 4.500 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
02:-दालकोला चेकपोस्ट पर एक कार की जांच के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई 122.640 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित कार को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

03:-दालकोला चेकपोस्ट पर जांच के दौरान दो मोटरसाइकिलों में विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखी गई कुल 38.940 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है।

इस मामले में दोनों वाहन चालक एवं वाहन मालिक पहले से ही वाहन छोड़कर फरार पाया गया। जिनकी पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
पूर्णिया जिला मद्यनिषेध विभाग द्वारा दालकोला चेकपोस्ट सहित जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान लगातार जारी है। अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों तथा इसमें प्रयुक्त वाहनों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!