दिनांक:-18/06/2026,
पूर्णिया पूर्व अंचल स्थित आपदा सामग्री गोदाम का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा गुरुवार को पूर्णिया पूर्व अंचल स्थित आपदा सामग्री गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया।
आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत विभाग द्वारा किए गए पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलापदाधिकारी महोदय ने गोदाम में उपलब्ध राहत सामग्रियों के स्टॉक और उनके रखरखाव की जांच किया गया।
गोदाम में उपलब्ध पॉलिथीन शीट, तिरपाल और विभिन्न आवश्यक राहत सामग्रियों की मात्रा का भौतिक सत्यापन किया गया।

जिलापदाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी सामग्रियों का उचित और सुरक्षित रख -रखाव सुनिश्चित करें ,ताकि आपात स्थिति में वे समय पर उपयोग के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।
प्राकृतिक आपदा या बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर आम जनमानस को बिना किसी विलम्ब के त्वरित राहत पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया।
गोदाम के स्टॉक रजिस्टर और संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ों को अद्यतन (अपडेट) रखने का सख्त निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि आपदा प्रबंधन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर आपदा पूर्व तैयारियों को मुकम्मल रखें।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को गोदाम तक जाने के लिए पक्की सड़क के निर्माण हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निरिक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक पूर्णिया सुश्री स्वीटी सहरावत (भा०पु०से०), आपदा प्रभारी सह अपर समाहर्ता श्री सुजय सिंह,अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एडीएमओ श्री प्रणव कुमार तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

