श्री बी०कार्तिकेय धनजी,प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला द्वारा सहयोग शिविरों का लिया गया जायजा और कार्यों का किया गया भौतिक निरीक्षण

पूर्णिया 19 मई 2026,

प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला द्वारा सहयोग शिविरों का लिया गया जायजा और कार्यों का किया गया भौतिक निरीक्षण

श्री बी०कार्तिकेय धनजी, प्रभारी सचिव पूर्णिया जिला द्वारा मंगलवार को प्रखंड के नगर के परोरा पंचायत के पंचायत सरकार भवन एवं प्रखंड धमदाहा के पंचायत मोगलिया पुंरदराहा पूर्व के पंचायत सरकार भवन

तथा प्रखंड पूर्णिया पूर्व के पंचायत चांदी के पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर का भ्रमण एवं भौतिक निरीक्षण किया गया। शिविरो में किये जा रहे हैं विभिन्न कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया।

मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों (एस०ओ०पी) के अनुरूप प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!