जीविका दीदी की रसोई तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय धमदाहा एवं कल्याण छात्रावास का अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम ने किया औचक निरीक्षण


दिनांक 6 अप्रैल 2026,

अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा श्री कुमार अनूप द्वारा सोमवार को अनुमंडल अस्पताल धमदाहा जीविका दीदी की रसोई तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय धमदाहा एवं कल्याण छात्रावास का भी औचक निरीक्षण किया गया।


धमदाहा अनुमंडल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से रूबरू होकर अस्पताल में सुलभ चिकित्सा एवं मिल रहे सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं कल्याण छात्रावास धमदाहा के निरीक्षण के क्रम में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए।

छात्रावास में संचालित दीदी की रसोई का भी निरीक्षण किया गया बच्चों से रूबरू होकर मिल रहे सुविधा भोजन एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त किया गया।

मौके पर उपस्थित छात्रावास के शिक्षक एवं अधीक्षक को मीनू के अनुरूप पौष्टिक भोजन, गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन, छात्रावास की साफ सफाई नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!