सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी द्वारा 11 आवेदनों पर सुनवाई की गई।

सबका सम्मान- जीवन आसान के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी द्वारा 11 आवेदनों पर सुनवाई की गई।

सरकार के 07 निश्चय 0 3 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान ( Ease of living) के अंतर्गत श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार में आम जनों से रू०ब०रू० हो कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्णिया जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कुल-11 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित मामलें शामिल थे।

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों पर नियम संगत त्वरित कराई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की सुगम व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

अब 07 निश्चय 03 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका
सम्मान- जीवन आसान ( Ease of living) के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारी के द्वारा आम जनों के समस्याओं की सुनवाई पंचायत तथा प्रखंड एवं अनुमंडल और जिला स्तर पर नियमित रूप से की जा रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!