घंटो खड़ी रही एम्बुलेंस भवानीपुर में अतिक्रमण के कारण सड़क पर लगी जाम

भवानीपुर में अतिक्रमण के कारण सड़क पर लगी जाम घंटो खड़ी रही एम्बुलेंस

भवानीपुर/संवाददाता बमबम यादव

भवानीपुर में तो आए दिन रोजाना हॉस्पिटल रोड में जाम लगता है मगर गुरुवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब जाम के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर से एक एम्बुलेंस निकली और ठीक आगे जाने के बाद जाम मे फस गई । जाम इतना तगड़ा था की लगभग 40 मिनट तक एम्बुलेंस एक ही जगह खड़ी रही और आम लोगों के सहारे जाम को खाली कराया गया तब जाकर एम्बुलेंस निकल पाई । जाम लगने का सबसे बड़ा कारण है सड़क किनारे अतिक्रमण और ई-रिक्शा का सड़क किनारे दोनों और खड़ा करना ।

ये सिर्फ एक दिन की बात नहीं है रोजाना ऐसा होता है और जाम लगना तो आम बात हो गई है । एक और जहाँ प्रशाशन अतिक्रमण मुक्त बाजार की कल्पना कर रही है और इसके लिए प्रशाशन की तरफ से स्टेट हाईवे के किनारे अतिक्रमण मुक्त भी कराया गया मगर बाजार और हॉस्पिटल रोड से लेकर बजरंगबली चौक तक स्थिति जस कि तस बनी हुई है । यही कारण है की रोजाना लम्बा जाम लगना आम बात हो गई है और पुलिस वाहन को देखने के बाद भी सड़क किनारे ई-रिक्शा चालक उसे नहीं हटाते है ।


हॉस्पिटल सड़क किनारे फुटपाथी दुकानों के कारण जाम की समस्या रोज-रोज गंभीर हो रही हैं। वही भवानीपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष जमशेद आलम ने तीखा हमला करते हुए कहा कि भवानीपुर प्रशासनिक उदासीनता के चलते सड़क किनारे अतिक्रमणकारियों का बोलबाला हो गया है। जो की एक एम्बुलैंस को भी काफी कठिनायों का सामना करना पड़ता हैं। जब कि यह बहुत ही चिंता का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!