आरा के शिक्षक अपहरण कांड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा गिरफ्तार
आरा बिहार संवाददाता आकाश कुमार
बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव निवासी प्राइवेेट शिक्षक कमलेश राय के अपहरण मामले में सीबीआइ की टीम बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एक महिला दारोगा अंजली कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी लखीसराय जिले से हो सकी।

वह 2019 बैच की दारोगा है और मूल रूप से आरा के नवादा थाना के अनाइठ मोहल्ला की निवासी है। वह लखीसराय जिले के टाउन थाना में पदस्थापित है। सीबीआइ के बिहार-झारखंड के संयुक्त निदेशक राजीव रंजन ने बुधवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इससे पूर्व 19 जनवरी को सीबीआइ ने बक्सर जिला निवासी संदिग्ध आरोपित रूपेश कुमार चाैबे को पटना से गिरफ्तार किया था। त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में शिक्षक कमलेश को अगवा हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

