26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ महानंदा समीक्षा बैठक‌

जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार पूर्णिया में समीक्षा बैठक‌ का आयोजन किया गया।

26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) समारोह की पूर्व तैयारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था,यातायात व्यवस्था, झंडातोलन एवं राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय ध्वज की सलामी, संबंधित विभागों द्वारा झांकियां की प्रस्तुति,समारोह स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं की देख-रेख एवं उसका पर्यवेक्षण,भीड़ तंत्र पर नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था,
शहर की साफ सफाई, महापुरुषों के प्रतिमाओं का रंग रोगन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, महादलित टोलों में झंडा तोलन, मार्च पास्ट एवं झांकियां की प्रस्तुतीकरण आदि कार्य को बेहतर ढ़ंग से समय पर सुनिश्चित करेंगे ।

झंडातोलन कार्यक्रम क्रमश:— मुख्य समारोह स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया 9:00 बजे पूर्वाह्न/आयुक्त कार्यालय, पूर्णिया 10:00 बजे पूर्वाह्न/समाहरणालय पूर्णिया 10:15 बजे पूर्वाह्न्/पुलिस अधीक्षक कार्यालय पूर्णिया 10:30 बजे पूर्वाहन/विकास भवन पूर्णिया 10:35 बजे पूर्वाह्न /अनुमंडल कार्यालय सदर पूर्णिया 10:40 बजे पूर्वाहन/पुलिस लाइन केंद्र पूर्णिया 11:00 बजे पूर्वाहन/चिन्हित महादलित टोलों के लिए प्रस्थान 10:45 बजे से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक झंडातोलन कार्यक्रम निर्धारित है ।

राष्ट्रीय ध्वज की बेहतरीन सलामी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पैरेड में क्रमशः 1:-जिला शस्त्र पुलिस- (पुरुष-02+महिला-01=03)
2:-गृह रक्षा वाहिनी- 01,
3:-अग्निशाम दस्ता-01,
4:-एनसीसी बालक -01
5:-स्काउट एंड गाइड-01
उक्त सभी टुकड़ियों के प्लाटुन पैरेड में भाग लेंगे।
उक्त टुकड़ियों का अभ्यास दिनांक 20 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रातः 8:30 बजे से शुरू होगा।

संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारिगण अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वाहन ससमय सुनिश्चित करेंगे.

यातायात एवं विधि व्यवस्था:-
आगंतुकों का स्वागत एवं बैठने तथा शांति व्यवस्था 26 जनवरी 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक वनभाग फुल होकर आने वाली ट्रैक्टर सहित सभी भारी वाहनों का परिचालन स्कूली बच्चों के प्रभात फेरी के दृष्टिगत बंद रहेगा।गणतंत्र दिवस के दिन यातायात एवं विधि व्यवस्था शहर के सभी चौक चौराहों के यातायात एवं विधि व्यवस्था नियंत्रित रखने की जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया को दी गई है।

लाइव कार्यक्रम का प्रदर्शन:-26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम का लाइव प्रदर्शन जिला प्रशासन के सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।ताकि लोग अपने घर से भी गणतंत्र दिवस समारोह का
दृश्यावलोकन कर सकेंगे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का थीम आधारित झांकियां निकाली जाएगी क्रमशः स्वास्थ्य विभाग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पूर्णिया, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जीविका, उत्पाद विभाग,जिला योजना कार्यालय एवं कृषि विभाग द्वारा निकाली जाएगी।


इंदिरा गांधी स्टेडियम में झांकी की गुणवत्ता के आधार पर प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान के लिए चयन किया जाएगा। इसी प्रकार सर्वोत्कृष्ट पैरेड के लिए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त एवं सभी अपर समाहर्ता तथा जिला स्तरीय पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!