पूर्णिया जिला के प्रखंड के•नगर अंतर्गत HSC प्रसादपुर के बेलदारी गांव में मातृ बैठक का आयोजन

पूर्णिया जिला के प्रखंड के•नगर अंतर्गत HSC प्रसादपुर के बेलदारी गांव में मातृ बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक का उद्देश्य महिलाओं में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता बढ़ाना तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। बैठक के दौरान महिलाओं को नियमित टीकाकरण के महत्व, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना (PMSMY) के अंतर्गत उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, डायरिया प्रबंधन की सही विधि, संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार तथा HPV टीकाकरण के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिलाओं की समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया।

इस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, Influencer एवं Wadhwani BC की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित उपयोग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मातृ बैठक के माध्यम से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक जागरूकता देखने को स्पष्ट मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!