अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं लोकसभा सांसद आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी के पूर्णिया आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री पप्पू यादव जी ने कहा कि मानवता और सेवा के इस पुनीत कार्य के माध्यम से हमने दीदी का जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर हमने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाया। यह कार्यक्रम प्रियंका जी की संवेदनशील, जनपक्षधर और सेवा–केंद्रित राजनीति को समर्पित रहा। जनसेवा, करुणा और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सोच हम सभी के लिए प्रेरणा है।

