26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस समारोह को सफलता पूर्वक बेहतर ढंग से पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश ।

श्री अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार पूर्णिया में समीक्षा बैठक‌ का आयोजन किया गया।

समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था,यातायात व्यवस्था, झंडातोलन एवं राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय ध्वज की सलामी, संबंधित विभागों द्वारा झांकियां की प्रस्तुति,समारोह स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं की देख-रेख एवं उसका पर्यवेक्षण,भीड़ तंत्र पर नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान
,शहर की साफ सफाई, महापुरुषों के प्रतिमाओं का रंग रोगन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति,महादलित टोलों में झंडा तोलन,मार्च पास्ट एवं झांकियां की प्रस्तुतीकरण आदि कार्य को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे ।

झंडातोलन कार्यक्रम क्रमश:— मुख्य समारोह स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया 9:00 बजे पूर्वाह्न/आयुक्त कार्यालय, पूर्णिया 10:00 बजे पूर्वाह्न/समाहरणालय पूर्णिया 10:15 बजे पूर्वाह्न्/पुलिस अधीक्षक कार्यालय पूर्णिया 10:30 बजे पूर्वाहन/विकास भवन पूर्णिया 10:35 बजे पूर्वाह्न /अनुमंडल कार्यालय सदर पूर्णिया 10:40 बजे पूर्वाहन/पुलिस लाइन पूर्णिया 11:00 बजे पूर्वाहन/चिन्हित महादलित टोलों के लिए प्रस्थान 10:45 बजे से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक झंडातोलन कार्यक्रम निर्धारित है ।

राष्ट्रीय ध्वज की बेहतरीन सलामी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परेड में क्रमशः 1. जिला शस्त्र पुलिस- (पुरुष-02+महिला-01=03)

  1. अग्निशाम दस्ता-01 टुकड़ियां शामिल होंगे :-

संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारिगण अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वाहन ससमय सुनिश्चित करेंगे

इस अवसर पर: वरीय पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता तथा जिला स्तरीय पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!