जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति ,बाल कल्याण समिति, सामाजिक सुरक्षा कोषांग की अद्यतन कार्य प्रगति एवं उपलब्धि के दृष्टिगत गुरुवार को समीक्षा बैठक का आयोजन’महानंदा सभागार पूर्णिया में आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा परवरिश योजना की समीक्षा के क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के माध्यम से पंचायतवार अनाथ बच्चों का सर्वे कराकर उस की पूर्ण विवरण ससमय समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देशित किया गया कि सभी योग्य बच्चों को परवरिश योजना से जोड़कर ससमय योजना का लाभ सुलभ कराना सुनिश्चित करें।
सिविल सर्जन पूर्णिया को निर्देशित किया गया कि आशा कार्यकर्ता एवं संबंधित स्वास्थ्य कर्मी के माध्यम से सर्वे कराकर एचआईवी एड्स एवं कुष्ठ रोगियों का पूर्ण विवरण जिला बाल संरक्षण इकाई पूर्णिया को ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित आवेदनों का शत् प्रतिशत निष्पादन और अस्वीकृत आवेदनों की पुनः जांच कर नियमानुसार योजना का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं सभी आंगनबाड़ी सेविका जो क्रमशः प्रखंड/पंचायत /वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की सदस्य सचिव होते हैं, उन्हें बाल संरक्षण समिति की नियमित बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया ।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देशित किया गया कि बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन में सीसीटीवी कैमरा और बायोमेट्रिक सेट-अप लगानें तथा उपस्थित दर्ज कराने का निर्देश दिया गया ।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा माता- पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त योजना का लाभ सभी योग्य लाभुकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। हिदायत दी गई की कोई भी योग्य लाभुक उक्त योजना से वंचित न रहे इसका शत् प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार, अपर समाहर्ता सीलिंग श्री रामेश्वर राम,अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जयचंद यादव, जिला गोपनीय प्रभारी राज कुमार गुप्ता,सभी अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग- सह- जिला बाल संरक्षण इकाई श्री अमरेश कुमार एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

