सभी नव चयनित बिहार गृह रक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण

आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विषयों पर सभी नव चयनित बिहार गृह रक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

गुरुवार को सम्राट अशोका के प्रांगण पूर्णिया में जिला आपदा प्रबंधन शाखा, पूर्णिया के निर्देशन में जिला के सभी नव चयनित बिहार गृह रक्षक को आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल विषयों पर चार दिवसीय प्रशिक्षण सह माँकड्रील का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, पूर्णिया श्री प्रणव कुमार ने बताएं की पूर्णिया बहु आपदा प्रवण जिला के श्रेणी में होने के कारण यहाँ प्राकृतिक एवं मानवीय आपदा का प्रभाव बहुत ही तीव्र होने की संभावना रहता है।

प्राकृतिक आपदा को घटित होने से रोका नहीं जा सकता लेकिन समुदाय पर पड़ने वाले प्रभावों को बहुत हद तक कम किया जा सकता हैं ।

मानवीय आपदा को आपदा जोखिम न्यूनीकरण तकनीक एवं अपने व्यवहार में परिवर्तन को अपनाकर पूर्णरूप से कम किया जा सकता हैं ।

अपेक्षा हैं की यह चार दिवसीय प्रशिक्षण से आपके जीवन में आपदा के प्रति संवेदनशीलता निश्चित ही आया होगा।

उन्होंने कहा कि आशा करते हैं की यह संवाद आप समाज के अंतिम हिस्से तक पहुचाने का काम आवश्य करेंगे ।

किसी भी आपदा में स्वयं को पैनिक नहीं होना है बल्कि आपदा के दौरान एक दुसरे के प्रति साहस, संयम एवं सहयोग की भावना रखना आवश्यक हैं । प्रशिक्षण में राज्य आपदा मोचन बल वेस कैंप,बायसी एवं यूनिसेफ बिहार इंटर एजेंसी पूर्णिया के कुशल प्रशिक्षक द्वारा बाढ़, भूकंप, आगलगी, सड़क दुर्घटना, वज्रपात, सर्पदंश, डूबने की घटना, शीतलहर एवं चक्रवाती तूफान से सुरक्षा विषय पर विस्तृत जानकारी दिया गया।

आपदा के पूर्व एवं आपदा के दौरान अपनाने वाले जीवन रक्षक कौशक, अस्पताल पूर्व चिकित्सा, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, डूबे हुए व्यक्ति को पेट से पानी निकालना विषय पर माँकड्रील का आयोजन किया गया ।

प्रशिक्षण में एस डी आर एफ इंस्पेक्टर श्री कृष्णा प्रसाद साह, जवान संतोष कुमार मास्टर प्रशिक्षक सचिदानंद कुमार, धीरेन्द्र कुमार ,जिला सलाहकार कमल कामत एवं सभी नव चयनित बिहार गृह रक्षक द्वारा भाग लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!