धमदाहा और मीरगंज थाना क्षेत्रों में चला सघन छापेमारी अभियान, शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप।
पूर्णिया में ड्रोन से तीन ठिकानों पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और जावा गुड़-महुआ मौके पर किया गया नष्ट
पूर्णिया। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार पर रोक लगाने के लिए मद्यनिषेध विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार शुक्रवार को ड्रोन तकनीक की मदद से तीन अलग-अलग स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान विभागीय टीम ने निम्नलिखित स्थानों पर कार्रवाई की—
तरौनी संथाली टोला – थाना धमदाहा।
पहाड़ी संथाली टोला – थाना मीरगंज।
बहेलिया स्थान मुसहरी – थाना मीरगंज।
छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब निर्माण से संबंधित सामग्री एवं जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया। टीम ने बरामद सामग्री को मौके पर ही विनष्ट कर दिया।
ड्रोन के माध्यम से चलाए गए इस अभियान से अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर विभाग की निगरानी और कार्रवाई को मजबूती मिली है।
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CM News 24 | cmnews24.in

