पूर्णिया में NEET और JEE की मुफ्त कोचिंग के लिए 100 मेधावी छात्रों के चयन को लेकर हुई प्रवेश परीक्षा

  • कदाचार-मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई परीक्षा

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के मार्गदर्शन में संचालित ‘पूर्णिया लाइव क्लासेज’ के माध्यम से NEET एवं JEE परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 बच्चों के चयन के लिए आज बुधवार को प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

दिनांक 29/07/2026,

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में पूर्णिया लाइव क्लासेज के माध्यम से NEET एवं JEE परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 बच्चों के चयन हेतु बुधवार को उच्च विद्यालय धमदाहा,प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धमदाहा एवं आदर्श मध्य विद्यालय में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।

कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी धमदाहा द्वारा निरीक्षण किया गया।
परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न कराया गया। उक्त प्रवेश परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!