जिला परिषद पूर्णिया द्वारा संचालित विकास योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने बड़ा कदम उठाया है।
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पूर्णिया के पत्रांक 1437 (दिनांक 25 जून 2026) के माध्यम से 15वीं वित्त आयोग मद, तथा पंचम एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग मद के अंतर्गत चल रही चालू योजनाओं की सूची जिला पदाधिकारी को सौंपी गई थी। इसी के आधार पर अब धरातल पर कार्यों की सच्चाई परखने के लिए विशेष जांच दलों का गठन किया गया है।
अधिकारियों और एजेंसियों को कड़ी चेतावनी: जांच दल में शामिल प्रखंडवार पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवंटित योजनाओं के स्थल पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करें। इसके साथ ही कार्य एजेंसियों, संबंधित अभियंताओं (Engineers), कार्यपालक सहायकों और कनीय अभियंताओं को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि वे योजनाओं से जुड़े सभी अभिलेख (Records), योजना पंजी और मापी पुस्त (Measurement Book) के साथ निर्धारित समय पर योजना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
28 जुलाई 2026
जिला परिषद पूर्णिया द्वारा संचालित योजनाओं की जांच हेतु जिलाधिकारी द्वारा किया गया जांच दल का गठन
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पूर्णिया के पत्रांक 1437 दिनांक 25 जून 2026 के माध्यम से जिला परिषद पूर्णिया द्वारा संचालित योजना 15वीं वित्त आयोग मद पंचम एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग मद अंतर्गत चालू योजनाओं की सूची जिला पदाधिकारी महोदय को उपलब्ध कराया गया है।
उक्त योजनाओं की प्राप्त सूची के अनुरूप भौतिक जांच हेतु जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा प्रखंड वार पदाधिकारी एवं कर्मियों की जांच दल का गठन किया गया है।
जांच दल में प्रति नियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को चिन्हित योजनाओं की सूची के अनुरूप स्थल का भौतिक जांच करने का निर्देश दिया गया है।
उक्त योजनाओं के कार्य एजेंसी तथा संबंधित अभियंता, कार्यपालक सहायक कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया है कि संबंधित योजनाओं के अभिलेख, योजना पंजी, मापी पुस्त के साथ-साथ ससमय योजना स्थल पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।

