पूर्णिया में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत की जांच, अधिकारियों ने किया पंचायतों का औचक निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़

  • जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (IAS) के निर्देश पर प्रखंडवार जांच टीमों ने संभाला मोर्चा
  • 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग की योजनाओं की हो रही है भौतिक जांच
  • केनगर प्रखंड के गोआसी पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के मरम्मती कार्य का हुआ निरीक्षण

पूर्णिया:जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के सख्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले की विकास योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को प्रखंडवार जांच टीम के वरीय पदाधिकारियों और प्रतिनियुक्त अधिकारियों ने संबंधित पंचायतों का दौरा कर जिला परिषद पूर्णिया द्वारा संचालित चालू योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी।

इस विशेष अभियान के तहत, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने केनगर प्रखंड के गोआसी पंचायत अंतर्गत चकला में आंगनबाड़ी केंद्र के मरम्मती कार्यों का स्थलीय भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों की इस सक्रियता से योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन का यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को गति और गुणवत्ता देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दिनांक 29 जुलाई 2026,

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में बुधवार को प्रखंडवार जांच टीम के वरीय पदाधिकारी तथा प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा संबंधित प्रखंड अंतर्गत पंचायतों में जिला परिषद पूर्णिया द्वारा संचालित योजना 15 वीं वित्त आयोग मद,पंचम एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग मद अंतर्गत चालू योजनाओं की भौतिक निरीक्षण किया।

इसी कड़ी में श्री प्रणव कुमार सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा के०नगर प्रखंड के गोआसी पंचायत चकला में आंगनबाड़ी केंद्र के मरम्मती कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!