क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए टीम गठित: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के निर्देश और विज्ञापन सं.-01/आ. 2026 के तहत प्राप्त आवेदनों की निष्पक्ष जांच के लिए जिला पदाधिकारी (DM) श्री अंशुल कुमार (IAS) द्वारा सभी अनुमंडलों और प्रखंडों में वरीय, प्रभारी एवं जांच पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
दो दिनों में रिपोर्ट तलब: डीएम द्वारा सभी जांच अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यालय कर्मियों के सहयोग से सभी आवेदनों की तथ्यपरक जांच कर दो दिनों के भीतर जिला आपूर्ति कार्यालय, पूर्णिया को अपनी रिपोर्ट सौंपें।
पारदर्शिता पर जोर: सभी प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रत्यक्ष नियंत्रण और निगरानी में पूरी जांच प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा कराना सुनिश्चित करें।
दिनांक :- 28 जुलाई, 2026,
अनुज्ञप्ति हेतु प्राप्त आवेदनों के क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों की जांच टीम गठित
सरकार के सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना सं.-3223, दिनांक 21.07.2022 के आलोक में बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका-9 (VIII) के तहत प्रकाशित विज्ञापन सं.-01/आ. 2026 के अनुसार प्राप्त आवेदनों के क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा सभी अनुमंडलों एवं प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी तथा प्रभारी पदाधिकारी एवं जांच पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी तथा जांच अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के सहयोग से निर्धारित अवधि के भीतर सभी आवेदनों की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करते हुए संबंधित प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर जिला आपूर्ति कार्यालय, पूर्णिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
प्रतिनियुक्त सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संपूर्ण जांच प्रक्रिया का सतत् पर्यवेक्षण करते हुए अपने प्रत्यक्ष नियंत्रण एवं निगरानी में जांच कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

