बिहार के 8 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में सात-सात हजार रुपए यानी कुल 579.23 करोड.

बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंची राहत की रकम, पूर्णिया के 23,865 परिवारों को मिले ₹16.70 करोड़

दिनांक:-15/9/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा मंगलवार को डीबीटी के माध्यम से बिहार के 8 लाख से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खाते में सात-सात हजार रुपए यानी कुल 579.23 करोड रुपए भेजा गया है।

इस दौरान पूर्णिया के 23865 बाढ़ पीड़ितों के खाते में भी 16 करोड 70 लाख 55 हजार रुपए भेजा गया है।
उक्त कार्यक्रम का पूर्णिया समाहरणालय स्थित एनआईसी में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे जा रहे डीबीटी के माध्यम से राशि का सीधा प्रसारण किया गया।

इस मौके पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० तथा अपर समाहर्ता आपदा श्री सुजय सिंह, सहायक आपदा प्रबंधन श्री प्रणव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार एवं संबंधित
पदाधिकारिगण मौजूद थे।

मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों रु-ब-रु होते हुए जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा जानकारी दी गई कि रुपौली प्रखंड के 11 पंचायतों में बाढ़ आई थी। इन बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राहत पैकेट का वितरण किया गया था।बाढ़ एवं जलजमाव से प्रभावित परिवारों के लिए सात जगहों पर सामुदायिक किचन का संचालन किया गया था।

इसके अलावा प्रभावित पशुपालकों के बीच 280 क्विंटल पशु चारा भी बांटा गया। अब पानी घट गया है। लोगों के घरों की अब साफ- सफाई और सड़कों को मोटरेबल बनाना प्राथमिकता है। प्रभावित दो सड़कों का मरम्मत भी कर दिया गया है।

मेडिकल टीम लगातार काम कर रही है। जल्द ही साफ सफाई और बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए सड़कों का मरम्मत का काम किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!