शटडाउन के बाद अचानक आए करंट से पोल पर चढ़े निजी विद्युत मिस्त्री की दर्दनाक मौत
धमदाहा (पूर्णिया): धमदाहा थाना क्षेत्र के मुगलिया पुरंदाहा पश्चिम स्थित विद्युत पीएसएस केंद्र के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ शटडाउन मिलने के बाद विद्युत पोल पर काम कर रहे एक निजी मिस्त्री की अचानक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
शटडाउन के बाद अचानक आई करंट से पोल पर चढ़े निजी विद्युत मिस्त्री की मौत
धमदाहा थाना क्षेत्र के मुगलिया पुरंदाहा पश्चिम स्थित विद्युत पीएसएस केंद्र के बगल में पोल पर काम कर रहे एक निजी मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई हैं। मृतक निजी मिस्त्री की पहचान मुगलिया पुरंदाहा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी कलानंद पासवान के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिन 4:30 बजे के करीब पी एस एस मुगलिया पुरन्दाहा पश्चिम के बगल में एक पोल पर निजी मिस्त्री शटडाउन होने के बाद काम कर रहे थे। पीएसएस मुगलिया पुरंदाहा पश्चिम विधुत सप्लाई मीरगंज पावर ग्रिड से होता हैं जहां अचानक करंट आ जाने के बाद उसके हाथ एवं पूरे शरीर में आग लग गई। जब तक कोई कुछ कर पाता तब तक रोहित का दाहिना हाथ बुरी तरीके से जलकर नीचे गिर गया। उसके पश्चात रोहित जमीन पर गिरा तो पास खड़े विद्युत विभाग के दूसरे कर्मी एवं परिवार के लोगों ने आनन फानन अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया हैं। बताया जाता है कि घटना के बाद परिवार के लोगों ने पी एस एस के बाहर जमकर बवाल काटा हैं। मृतक रोहित अपने परिवार का इकलौता भरण पोषण करने वाला व्यक्ति था जबकि उसका दूसरा छोटा भाई दिव्यांग हैं। परिवार एवं घर को चलाने की पूरी जवाबदेही उसके ऊपर थी। घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा पहुंचे मृतक के पिता दहाड़ मारकर रो रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक विद्युत अभियंता अवर प्रमंडल पूर्णिया नीरज कुमार ने बताया कि रोहित निजी विद्युत कर्मी हैं मामले के संबंध में पावर ग्रिड मीरगंज से जानकारी ली जा रही हैं। सूचना मिलने पर धमदाहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचकर लाश का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

