पूर्णिया में अवैध क्लीनिक सील,बिना डॉक्टर-नर्स के मिला नवजात, FIR दर्ज करने के आदेश।

पूर्णिया में अवैध क्लीनिक सील,बिना डॉक्टर-नर्स के मिला नवजात, FIR दर्ज करने के आदेश।

पूर्णिया में अवैध क्लीनिक पर बड़ी कार्रवाई, बिना डॉक्टर-नर्स के मिला नवजात

पूर्णिया

जिला प्रशासन द्वारा अवैध स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ‘सवेरा क्लीनिक’ पर प्रशासन ने छापेमारी कर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

भवानीपुर में अवैध क्लीनिक संचालन की गुप्त सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार धमदाहा ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान क्लीनिक की स्थिति भयावह पाई गई। वहां कोई भी योग्य डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं थे, फिर भी एक नवजात शिशु को भर्ती रखा गया था।

नवजात की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की मदद से उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच (GMCH) पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।

प्रशासन ने क्लीनिक को सील कर दिया है। साथ ही, अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को क्लीनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का सख्त निर्देश दिया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे फर्जी अस्पतालों और गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्णिया में अवैध क्लीनिकों और बिना मानक के चल रहे संस्थानों के विरुद्ध छापेमारी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!