पूर्णिया में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन

पूर्णिया में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन
पूर्णिया: जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के कड़े रुख के बाद जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने बायसी अनुमंडल के विभिन्न गांवों में औचक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया।

छापेमारी टीम ने बायसी के सुरी गांव, मुसहरी टोला और मिलिक टोला मुसहरी जैसे संवेदनशील इलाकों को अपना मुख्य निशाना बनाया। यह कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन की गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई।

इस सघन तलाशी अभियान का नेतृत्व जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल, मद्य निषेध विभाग की अवर निरीक्षक सुश्री शाम्भवी और स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से किया। छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध शराब के ठिकानों को ध्वस्त किया और संबंधित क्षेत्रों में सघन तलाशी ली।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में भारी दहशत व्याप्त है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की औचक छापेमारी जारी रहेगी ताकि जिले को पूर्णतः नशामुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!