पूर्णिया से दो बाल प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, CCRT छात्रवृत्ति से निखरेगी कला

दिनांक 24/04/2026,

पूर्णिया से दो बाल प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, CCRT छात्रवृत्ति से निखरेगी कला

सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (CCRT) द्वारा संचालित Cultural Talent Search Scholarship Scheme (CTSSS) के अंतर्गत इस वर्ष किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के दो प्रतिभाशाली बच्चों का चयन हुआ है। यह छात्रवृत्ति 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को संगीत, नृत्य, नाटक एवं चित्रकला जैसी कलाओं में प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करती है।

चयनित बच्चों में सुहानी खातून का चयन लोक संगीत विधा में हुआ है। उन्हें किलकारी पूर्णिया की प्रशिक्षिका सोनी जी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं ईशा कुमारी का चयन शास्त्रीय संगीत विधा में हुआ है, जिन्हें शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षक अमरनाथ झा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस उपलब्धि से न केवल बच्चों में उत्साह का माहौल है, बल्कि किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के लिए भी यह गर्व का विषय है। संस्थान के प्रशिक्षकों के समर्पण और बच्चों की मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया है।यह छात्रवृत्ति बच्चों को अपने-अपने क्षेत्र में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे वे भविष्य में कला के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!