जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार द्वारा ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए कुल-34 व्यक्तियों के समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अंग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

दिनांक:-24 अप्रैल 2026,

सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार द्वारा सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अंग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए व्यक्तियों द्वारा कुल-34 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित देकर अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा‌ मौके पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया।

उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!