दिनांक:-23 अप्रैल 2026,
“एनीमिया मुक्त मातृत्व की ओर रूपौली का मजबूत कदम, एएनएम को मिला विशेष प्रशिक्षण”
पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड में मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है।
प्रखंड प्रशासन ने संकल्प लिया है कि क्षेत्र की सभी गर्भवती एवं धात्री माताओं को एनीमिया मुक्त बनाया जाएगा।

इसी कड़ी में प्रखंड अस्पताल के सभागार में प्रसव कक्ष से जुड़ी सभी एएनएम (ANM) के लिए एफसीएम (FCM) का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक विकल कुमार तथा प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रंजीत कुमार की भी महत्वपूर्ण उपस्थित थे। साथ हीं साथ एएनएम चंदा, रुचि एवं सुबंध ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रशिक्षण के दौरान एएनएम को एनीमिया की पहचान, रोकथाम एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ताकि वे जमीनी स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर सकें।

कार्यक्रम में जिला स्तर से आए पिरामल स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें चंदन कुमार एवं याकूब मुजफ्फर शामिल थे।
एफसीएम के प्रभावी उपयोग, सुरक्षित मातृत्व तथा एनीमिया नियंत्रण के विभिन्न उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रखंड प्रशासन ने विश्वास जताया कि इस पहल से मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एनीमिया से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

