आंगनबाड़ी केंद्र में प्रारंभिक स्कूल पूर्व शिक्षा पूर्ण होने पर जिले के 05 बच्चों को जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यारंभ प्रमाणपत्र किया गया वितरण

आंगनबाड़ी केंद्र में प्रारंभिक स्कूल पूर्व शिक्षा पूर्ण होने पर जिले के 05 बच्चों को जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यारंभ प्रमाणपत्र किया गया वितरण

-प्रमाणपत्र वितरण के बाद जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के साथ मृदुल संवाद भी किया गया
-आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्वस्थ्य और सुरक्षा के साथ साथ दी जाती है प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी

कटिहार, 20 अप्रैल

जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं सम्पूर्ण शिक्षा प्राप्त होने पर कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय कटिहार में बच्चों को प्रमाणपत्र जारी किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा कटिहार सदर के 03 बच्चों एवं कटिहार ग्रामीण क्षेत्र के 02 बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र पर प्रारंभिक स्कूल पूर्व शिक्षा पूर्ण होने के पश्चात विद्यारंभ प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित बच्चों के साथ मृदुल संवाद करते हुए बच्चों के आगे पढ़ाई और खेलकूद संबंधित जानकारी ली गई। इसके साथ साथ बच्चों को आगे की पढ़ाई और खेलकूद सरकारी विद्यालयों में करते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर सफल होने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान आईसीडीएस डीपीओ कुमारी पूर्णिमा, कटिहार सदर सीडीपीओ नीलम कुमारी, कटिहार ग्रामीण माधवी रानी, जिला समन्यवक कटिहार अनमोल गुप्ता, महिला पर्यवेक्षिका और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से प्रारंभिक शिक्षा की ली गई जानकारी

आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त बच्चों से जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा प्रमाणपत्र के बाद सीखे गए पढ़ाई की जानकारी ली8 गई। इस दौरान दौरान बच्चों द्वारा जिलाधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा के दौरान दिखे गए पढ़ाई की जानकारी दी।

जिलाधिकारी द्वारा पढ़ाई के साथ साथ प्रारंभिक विद्यालयों में सीखे गए खेलकूद की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा कहा गया कि प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद बच्चों का विकास अच्छे से होने पर बच्चे भविष्य में बहुत विकास करते हुए अपने क्षेत्र और समाज का नाम विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष पर ले जाते हैं और समाज का विकास को सम्पूर्ण करते हैं।

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्वस्थ्य और सुरक्षा के साथ साथ दी जाती हैउ प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी :

आईसीडीएस डीपीओ कुमारी पूर्णिमा ने कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। इससे बच्चों को भविष्य में पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों में हो रही रुचियों को चिन्हित करते हुए बच्चों को उस क्षेत्र में आवश्यक विकास करने पर विशेष ध्यान रखने की जानकारी दी जाती है।

भविष्य में बच्चों को उस क्षेत्र में आवश्यक सुविधा प्राप्त होने पर बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में बहुत विकास करते हुए अपने क्षेत्र और समाज का नाम शीर्ष पर ले जाते हैं। डीपीओ कुमारी पूर्णिमा द्वारा अन्य अभिभावकों को भी अपने बच्चों का सम्पूर्ण विकास के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से भेजते हुए बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करते हुए भविष्य में विकास करने के लिए जागरूक करने पर प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!