
दिनांक:- 17/04/2026,
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर धमदाहा में कैम्प का आयोजन
अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ जन-जन तक सुलभ कराने के लिए धमदाहा अनुमंडल में कैम्प का आयोजन कराया गया।

इस कैम्प में बिजली विभाग के कर्मियों और संबंधित बैंकों के मैनेजर एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ काफी संख्या में विद्युत उपभोक्ता एवं उक्त योजना के लाभुक भी उपस्थित थे। जिनसे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के बारे में फीडबैक भी लिया गया और सम्मानित किया गया। लाभुकों द्वारा बताया गया कि सोलर पैनल संस्थापित कराने से बिजली बिल शून्य एवं बहुत ही कम लग रहा है। इस योजना का लाभ विद्युत उपभोक्ताओं एवं आम नागरिकों को उठाना चाहिए।

