आशा सिलेक्शन को माह मई, 2026 में निर्धारित तिथियों में पूर्ण कराने को लेकर जिलाधिकारी का सख्त निर्देश ।

दिनांक 22 अप्रैल 2026,

श्री अंशुल कुमार जिलाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई ।

समीक्षा बैठक में पाया गया कि प्रसव की प्रगति संतोषजनक नहीं है ।जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रसव में आए कमी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई ।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा गैर कानूनी रूप से चल रहे नर्सिंग होम एवं क्लीनिकों पर छापेमारी को बढ़ावा देने का निर्देश संबंधित चिकित्सा अधिकारियों दिया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा टीवी रोगियों का सही ढंग से पहचान नहीं होने पर सीडीओ को सही तरीके से कार्य करने की हिदायत दिया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा आशा सिलेक्शन को माह मई, 2026 में निर्धारित तिथियों में पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि डगरूवा की उपलब्धि immunisation में संतोषजनक नहीं है।

इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा डगरुआ चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा
जिला कार्यक्रम प्रबंधक
को निर्देशित किया गया कि रात्रि में सभी अस्पतालों का औचक निरीक्षण नियमित रूप से करना सुनिश्चित करें।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सिविल सर्जन पूर्णिया को निर्देश दिया गया कि धमदाह प्रखंड के L 1 सेंटर को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र का भ्रमण सुनिश्चित करें ।

उक्त बैठक मे सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबन्धक, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सिविल सर्जन और संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!