केन्द्र सरकार का बजट 2026-27 से बिहार में रोजगार के नए अवसर बनेंगे – संजय टाइगर

रिपोर्टर आकाश कुमार, बिहार के आरा से


बिहार की प्रगति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता के संकल्प को मजबूत करने में मिल का पत्थर साबित होगा यह बजट- संजय टाइगर
भाजपा द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार की बजट पर प्रेस वार्ता किया गया
आराः 15/02/26
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार के बजट पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय आरा परिसदन सभागार मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे की गई।
प्रेस वार्ता को बतौर मुख्य वक्ता बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं युवा रोजगार, कौशल विकास मंत्री संजय टाइगर ने संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता केन्द्र सरकार की आर्थिक रणनीति का मुख्य सिद्धांत है और केंद्रीय बजट 2026-27 घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढाने के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने कहा कि बजट का उद्देश्य विकसित भारत की नींव को और मजबूत करना है।यह बजट नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे भी अहम कदम है।
उन्होंने कहा कि न केवल केन्द्र सरकार की बल्कि बिहार के बजट2026-27 में जीवन को आसान बनाने, रोजगार सृजन,कृषि उत्पादकता बढाने और घरेलू क्रय शक्ति मजबूत करने के लिए किए गए उपाय एनडीए सरकार की सोच का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में केन्द्र सरकार द्वारा बिहार को पटना मे शिप रिपेयर इकोसिस्टम मिला। जिससें नई इंडस्ट्री विकसित होगा और तकनीकी ओर गैर तकनीकी रोजगार के अवसर बढेंगे। संजय टाइगर ने आगे कहा कि इस बजट मे बीस नए जलमार्ग बनाने का प्रस्ताव है।बिहार मे गंगा, गंडक, कोसी, घाघरा, सोन व पुनपुन के किनारे जलमार्ग विकास पर जोर दिया गया है। वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल काँरिडोर से बिहार सहित पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के नए दरवाजे खुलेंगे। महात्मा गाँधी ग्राम स्वराज पहल से बिहार के ग्रामीण कुटीर उद्योगों को नया बाजार मिलेगा और पारंपरिक हुनर सशक्त होगा।इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।


बिहार के मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि एनडीए की प्राथमिकता विरासत के साथ विकास की है।इसके तहत बजट में विरासत और विकास दोनो साथ-साथ आगे ले जाने की चर्चा है।नेशनल डेस्टिनेशनल डिजिटल नाँलेज ग्रिड मे बिहार के प्रमुख स्थान शामिल है।इससे बिहार की ऐतिहासिक पहचान, पर्यटन को बढावा, शोध,शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बजट मे दो और तीन टियर शहरो के विकास की चर्चा है,जिससे पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, गया जी और बिहारशरीफ जैसे शहरो का विकास होगा। बजट मे बिहार मे हर जिले मे एक गर्ल्स हाँस्टल की घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि बिहार को साल 2026-27 के भारत सरकार के बजट में बिहार को कुल मिलाकर एक लाख बासठ हजार एक सौ बेयालिस करोड़ रूपये देने का प्रावधान किया गया है।
बिहार सरकार के मंत्री ने बिहार बजट के बारे मे कहा कि यह बजट ज्ञान, ईमान,विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार को आगे बढाने वाला विकसित भारत का चालक है। बिकसित भारत बनाने मे बिहार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार ने वित वर्ष 2926-27 के लिए तीन लाख सैतालिस हजार पाँच सौ नवासी करोड़ रूपये का बजट पेश किया है,जो पिछले वित वर्ष के बजट से करीब दस प्रतिशत ज्यादा है।यह आंकड़ा 2005 की तुलना मे 11 गुणा अधिक है। बिहार के बजट मे नए उद्योग स्थापित करने एवं चीनी मिलो को खोलने का प्रावधान है। युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के आमदनी बढाने एवं गरीब कल्याण योजना को इस बजट मे रखा गया है।यह बजट बिहार को आत्मनिर्भर ओर विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करेगा।
बजट प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, सत्यनारायण व्याहुत, आदित्य विजय प्रताप, बलराम सिंह,लव पांडेय,निशांत सेंगर,नरेन्द्र सिंह,मनीष प्रभात,मृत्युंजय तिवारी सहित जिला पदाधिकारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!