हर खेत तक सिंचाई का पानी के तहत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा

दिनांक:-12 फरवरी 2026,

श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं के साथ हर खेत तक सिंचाई का पानी के तहत विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा हर खेत तक सिंचाई का पानी के तहत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

सिंचाई प्रबंधन के तहत सरकारी नलकूपों, नहरो की स्थिति, पुल निर्माण, लिफ्ट सिंचाई योजना आदि की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षोंपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत सभी योजनाओं की जांच करने और जो योजना बंद है उसका कारण सहित निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

ताकि किसानों के फसलों को पानी उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न नहीं हो सके। बनमनखी में पुल निर्माण कार्य की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बनमनखी कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि पुल निर्माण के कार्यों की सभी आवश्यक तैयारी ससमय करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!