77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में श्री श्रवण कुमार माननीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग- सह- प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

26 जनवरी 2026 को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में श्री श्रवण कुमार माननीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग- सह- प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा पैरेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान साथ में श्री अंशुल कुमार जिला दंडाधिकारी, सुश्री स्वीटी सहरावत पुलिस कप्तान एवं पैरेड कमांडर साथ में मौजूद थे।

पैरेड में जिला शस्त्र बल पुरुष एवं जिला शस्त्र बल महिला गृह रक्षा वाहनी तथा एनसीसी, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों के प्लाटुन द्वारा भाग लिया गया है।

माननीय मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जिले वासियों को अवगत कराया गया।

जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर निम्नलिखित झाँकियों का भव्य प्रस्तुतीकरण किया गया:-

  1. जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्णिया द्वारा प्रस्तुत झांकी — टी०वी से संबंधित।
  2. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पूर्णिया द्वारा प्रस्तुत झांकी -ठोस प्रसंस्करण इकाई एवं प्लास्टिक कचरा से रोड निर्माण का प्रदर्शनी।
  3. शिक्षा विभाग , पूर्णिया द्वारा प्रस्तुत झांकी -कस्तूरबा विद्यालय मुख बधिर बच्चों का साइन लैंग्वेज।
  4. जिला कृषि कार्यालय, पूर्णिया द्वारा प्रस्तुत झांकी -“किसानों के सशक्तिकरण हेतु ‘फार्मर रजिस्ट्री तथा कृषि यंत्र बैंक।
  5. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस, पूर्णिया द्वारा प्रस्तुत झांकी -सक्षम 02
  6. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा प्रस्तुत झांकी – मद्य निषेध/ शराबबंदी के सकारात्मक प्रभाव
  7. जीविका, पूर्णिया द्वारा प्रस्तुत झांकी -दीदी अधिकार केंद्र।
  8. जिला योजना कार्यालय, पूर्णिया द्वारा प्रस्तुत झांकी -सफलता के तीन द्वार शिक्षा कौशल और रोजगार।
  9. जिला परिवहन कार्यालय, पूर्णिया द्वारा प्रस्तुत झांकी -राहवीर एवं पिंक बस।
  10. नगर निगम पूर्णिया द्वारा प्रस्तुत झांकी–स्वच्छता एवं कचरा निस्तारण (कचरा से कंचन की ओर) 26 जनवरी, 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट झांकी प्रस्तुतीकरण में प्रथम पुरस्कार जिला परिवहन विभाग,द्वितीय पुरस्कार कृषि विभाग , तृतीय पुरस्कार कस्तूरबा विद्यालय पूर्णिया को प्रदान किया गया ।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों क्रमशः श्री विजय कुमार खेल विद्या कुश्ती में साउथ एशिया कॉम्बैट कुश्ती प्रतियोगिता में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर 71 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
समीर राज बैडमिंटन में बिहार सीनियर स्टेट चैंपियन 2025- 26,
अंशुमन झा साइक्लिंग विद्या में 69 में विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025- 26 में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक।

रूपा तिर्की, करीना तिर्की, मनीष उरांव, आशीष सोरेन खेल विद्या ड्रैगन बोट और शालिनी कुमारी खेल विद्या साइक्लिंग में 69 वीं विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 -26 में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल किया गया। उक्त सभी खिलाड़ियों को माननीय मंत्री महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत मसाला उत्पादन हेतु कुल स्वीकृत राशि 7.5 लख रुपए में से तीसरी किस्त दो लाख रुपये तैयबा खातून सा०शेख टोला, पोस्ट पोखरिया रानीपतरा पूर्णिया को माननीय मंत्री महोदय द्वारा चेक प्रदान किया गया।


मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/ जनजाति उद्यमी योजना के तहत आटा बेसन उत्पादन हेतु कुल स्वीकृत राशि 7.5 लख रुपए में से तीसरी किस्त ₹200000 श्री अजीत राम सा० बिशनपुर धमदाहा पूर्णिया को माननीय मंत्री महोदय द्वारा चेक प्रदान किया गया।

परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को निःस्वार्थ भाव से मदद पहुंचाने तथा मौके पर त्वरित अति आवश्यक सहायता करने को लेकर श्री विनोद सिंह पिता श्री राजेंद्र सिंह ग्राम सरदार टोला गुलाब बाग पूर्णिया को माननीय मंत्री महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल चार प्रतिभागियों को माननीय मंत्री महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाहियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र माननीय मंत्री महोदय द्वारा प्रदान किया गया।

पु०नि० श्री रंजीत कुमार, प्रभारी जिला आसूचना इकाई तकनीकी शाखा पुलिस कार्यालय पूर्णिया।

श्री कुमार कुणाल सौरभ थानाध्यक्ष लौटा थाना, श्री परीक्षित पासवान थानाध्यक्ष बनमनखी थाना को माननीय मंत्री महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

श्री अजय कुमार अजनबी थानाध्यक्ष भवानीपुर थाना, श्री शशि कुमार भगत अपर थानाध्यक्ष सदर थाना, श्री मुन्ना कुमार पटेल थानाध्यक्ष के० नगर थाना, श्री सन्नी कुमार प्रभारी गुलाब बाग टीओपी, श्री शिवम कुमार अपर थानाध्यक्ष जलालगढ़ थाना,

सरिता कुमारी अपर थानाध्यक्ष मीरगंज थाना, कमल कुमार अपर थानाध्यक्ष बनमनखी थाना, दीपक कुमार गौतम अपर थानाध्यक्ष डगरूआ थाना, सौरभ कुमार जिला आसूचना इकाई पूर्णिया, दिव्य प्रकाश जिला आसूचना इकाई पूर्णिया, प्रिया कुमारी मुफ्फस्सिल थाना।

स०अ०नि० को माननीय मंत्री महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया क्रमशः कृष्ण कुमार सिंह के ०नगर थाना, नीरज कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय धमदाहा, रामानुज कुमार चकमका ओपी, मुकेश कुमार सिंह बायसी थाना,

पीटीसी 44 4 नित्यानंद तकनीकी शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पूर्णिया, सिपाही 688 गोविंद कुमार भट्ठा बाजार टीओ०पी०, सिपाही 786 चंदन कुमार तकनीकी शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पूर्णिया, सिपाही 10 चितरंजन कुमार सरसी थाना,

सिपाही 979 अंकिता कुमारी अनगढ़ थाना, सिपाही 1073 प्रफुल्ल कुमार कसबा थाना और गृहरक्षक 3925 89 बबलू कुमार टिकापट्टी थाना कामायनीय मंत्री महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आईजी पूर्णिया रेंज,माननीय विधायक सदर पूर्णिया,कसबा,माननीय मेयर नगर निगम पूर्णिया,श्री अंजनि कुमार उप विकास आयुक्त,


अपर समाहर्ता सीलिंग श्री रामेश्वर राम,अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जयचंद यादव,

अपर समाहर्ता आपदा श्री सुजय सिंह,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था,अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रवि शंकर उरांव, सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री संजय कुमार,

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओमी शंकर, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री नवल किशोर यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया तथा माननीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति तथा संबंधित अधिकारिगण और ज्यादा संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!