पूर्णिया के फोर्ड कंपनी चौक स्थित जेवीआर प्लाजा सिनेमा हॉल प्रांगण में जय कृष्ण मंडल के 18वीं पुण्यतिथि पर याद किया

पूर्णिया के फोर्ड कंपनी चौक स्थित जेवीआर प्लाजा सिनेमा हॉल प्रांगण में जय कृष्ण मंडल के 18वीं पुण्यतिथि पर याद किया

वंचितों, पिछड़ों, गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए लगातार संघर्षरत रहे पूर्णिया के पूर्व सांसद स्व. जय कृष्ण मंडल की 18 वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में पूर्णिया के फोर्ड कंपनी चौक स्थित जे. वि. आर.(JVR) प्लाजा सिनेमा हॉल प्रांगण में समारोह पूर्वक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्णिया जिला के सभी प्रखंडों एवं आस – पास के जिलों से उनके शुभचिंतकों ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. जय कृष्ण लंबे संघर्ष के वजूद पर मुखिया से सांसद का सफर तय किए थे। सबों ने उन्हें अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित की। साथ ही उपस्थित गणमान्य लोगों ने विचार रखा कि स्व. पूर्व सांसद का एक मूर्ति ( स्टेच्यू) इसी प्रांगण में लगवाई जाए।

जिस पर ” जय कृष्ण विचार मंच ” ने तय किया कि जन सहयोग से कोई विशेष दिवस पर इसे स्थापित किया जाएगा। साथ ही आगामी दिनों में मंच की ओर अन्य सामाजिक गतिविधि की रूपरेखा बनाने के लिए प्रमुख साथियों की बैठक आयोजित की जाएगी। आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुनील राय ने की। जिसके संचालन में मुख्य रूप से राकेश कुमार, शंभू मंडल ( कसमरा ) , पवन राय, गुप्तेश कुमार, नवीन महतो, उपेंद्र कुमार सिंह,मुकुंद मंडल, अंजन आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्णिया की माननीय महापौर श्रीमती विभा देवी, रूपौली नगर पंचायत अध्यक्ष – श्री निरंजन मंडल, वार्ड पार्षद – निर्जला देवी, सरिता राय, शंभू मंडल ( बडहरी) , डॉ . संजीव सिंह, डॉ. कृष्ण मोहन, जवाहर यादव, आलोक यादव, पत्रकार – अरुण कुमार, मिथिलेश सिंह, राजीव राय, गुप्तेश कुमार, जितेंद्र यादव, मिथिलेश दास, गौतम वर्मा, अमोद मंडल, शंभू मंडल ( दुर्गापुर) , श्रीलाल महतो, नीलू सिंह पटेल, माधव मंडल ( दरभंगा) , राज कुमार राय ( कटिहार) , विवेक मंडल ( भागलपुर) ,नवल राय, प्रदीप मेहता, रतन महतो, अविनाश कुमार, सुशांत कुशवाहा , काझा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी विनीत कुमार सहित सैकड़ों शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!