सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का जिला अधिकारी द्वारा बनमनखी प्रखंड अंतर्गत रूपौली दक्षिणी वार्ड नंबर 8 में ‘ दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का जिला अधिकारी द्वारा बनमनखी प्रखंड अंतर्गत रूपौली दक्षिणी वार्ड नंबर 8 में ‘ दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ

बनमनखी प्रखंड अंतर्गत रूपौली दक्षिणी वार्ड नंबर 8 में ‘ सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य रूप से हुआ संपन्न ।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना”सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के आम नागरिकों में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति से कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा हुआ था।

ग्रामीणों ने अनुशासनिक तरीकों से कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर जाकर सरकारी योजनाओं एवम् सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक सह मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल एवं जिला पदाधिकारीपूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम पर शुभारंभ किया गया।

स्थानीय विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप आपदा में मृत परिवार के ,04 परिजन एवं आश्रितों को चार – चार लाख का चेक दिया गया ।

08 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा दिया गया। जिससे उनके चेहरे पर काफी हर्ष और उत्साह देखा गया।

निबंधन सह परामर्श केंद्र पूर्णिया से अपना प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत 05 विद्यार्थियों को कौशल युवा कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेट दिया गया।

06 वृद्धजनों के आखों की जांच कर उन्हें चश्मा दिया गया। Icds के तरफ से एक गर्भवती महिला की गोद भराई और एक बच्चें को अन्नप्राशन करवा गया।

मनरेगा के तहत 32 job कार्ड संबंधित श्रमिकों को दिया गया । जिससे उनके रोजगार उपलब्ध कराने के दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आम जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित को त्वरित कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए 34 स्टालों का निरीक्षण किया गया।

विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यमों से मौके पर ही कई आवेदनों का निष्पादन किया गया।

जिससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिला। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित आमजनों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील किया गया। प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से प्रशासन एवं आम जनों के बीच आपसी विश्वाश और संवाद को और अधिक मजबूती मिली।

अंत में उपस्थित जनसमूहों द्वारा ‘ सरकार आपके द्वार ‘ कार्यक्रम की काफी सराहना की गई तथा इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया गया।

कार्यकर्म में उपस्थित प्रखंड प्रमुख और ग्राम पंचायत के मुखिया जी द्वारा बताया गया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि पूरा जिला प्रशासन उनके समस्याओं के समाधान के लिए उनके गांव में आयेंगे।

जिससे आमजनता में काफी खुशी, और उत्साह व्याप्त है ग्रामीणों की विशेष मांग थी।

इस शिविर में उपस्थित हजारों लोग काफी उत्साहित थे। लोग लगाए गए सभी स्टालों पर अपने कार्यों के निष्पादन हेतू सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाए। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा, निदेशक डीआरडीए एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी की गरिमामई उपस्थिति रही इसके अतिरिक्त प्रखंड प्रमुख एवं विभिन्न पंचायतों के माननीय मुखियागण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!