प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए किया गया विशेष जांच शिविर का आयोजन ।

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के अतिरिक्त प्रखंड बायसी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैरिया में गर्भवती महिलाओं के लिए मेडिकल टीम द्वारा बुधवार को विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएँ प्रदान करना एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना है। शिविर में दूर-दराज़ के गांवों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच हेतु उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की समुचित चिकित्सकीय जांच की गई।

प्रत्येक महिला का पंजीकरण कर उनकी गर्भावस्था से संबंधित जानकारी को दर्ज किया गया। ब्लड प्रेशर, वजन, लंबाई एवं पेट की जांच नियमित सुरक्षित ढंग से किया गया। हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन एवं विभिन्न आवश्यक जांच किया गया। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष परामर्श दिया गया।


आवश्यकतानुसार महिलाओं को रेफर करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। डॉक्टरों ने गर्भावस्था के दौरान खान-पान एवं साफ-सफाई पर विशेष जानकारी दी गई। आयरन, कैल्शियम एवं अन्य जरूरी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।

टीकाकरण की स्थिति की जांच कर आवश्यक टीके लगाए गए।
महिलाओं को नियमित एएनसी जांच के महत्व के बारे में समझाया गया। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु जागरूक किया गया। गर्भावस्था में खतरे के लक्षणों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई।

एएनएम, जीएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने माताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी भी निरीक्षण हेतु मौके पर उपस्थित थे।

सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं अनुशासित तरीके से संचालित की किया गया। जांच कक्षों में साफ-सफाई एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया। महिलाओं को सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार प्रदान किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।

ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को घर के पास ही विशेषज्ञ सेवा मिली। परिजनों को भी गर्भवती महिला की देखभाल के बारे में समझाया गया। डॉक्टरों द्वारा सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक सावधानियां बताई गईं।


कुपोषण से बचाव हेतु पोषण संबंधी सलाह दी गई।
कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक किया गया।
इस अभियान से मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली।
महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और संतोष व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के माध्यम से सरकार की मंशा स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस प्रकार एपीएचसी बैरिया में आयोजित यह कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।
शिविर में संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!