प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहा भारती प्रखंड बी कोठी की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पिछले सत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों की क्रमवार विस्तृत समीक्षा किया गया और
सभी एएनएम (ANM) को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।

बैठक के क्रम में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
• सभी एएनएम को अपने-अपने स्वास्थ्य उपकेंद्र अंतर्गत कार्यरत समस्त आशा कार्यकर्ताओं के सर्वे का सत्यापन कर आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
• अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की ससमय सूची तैयार कर, आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
• उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर उन्हें ePMSMA यथा प्रत्येक माह के 15 और 21तारीख को स्वास्थ्य संस्थान लाकर आवश्यक जांच कराने का निर्देश दिया गया।
• AMB कार्यक्रम के अंतर्गत 6 माह से 59 माह तक के सभी बच्चों को आशा के माध्यम से IFA सिरप पिलाना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

• सभी एएनएम को अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत ANC पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया।
• बैठक में NCD (गैर संचारी रोग) पर विस्तृत चर्चा की गई।
• भूकंप पखवाड़ा के दौरान सभी एएनएम को बैठक आयोजित कर जन-जागरूकता फैलाने तथा कार्यक्रम से संबंधित फोटो प्रभारी (MOIC) को भेजने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में BCM, BMC एवं KTS उपस्थित थे।

